सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: बेगुनाह है सबाउद्दीनः राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल

प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिल ली पूरी जानकारी

कानूनी मदद का दिया भरोसा

आजमगढ़। राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल एटीएस द्वारा गिरफ्तार सबाउद्दीन के परिजनों से मिला। राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल ने सबाउद्दीन को बेगुनाह बताते हुए कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए सबाउद्दीन के परिजनों से मिलने गुरूवार को राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल अमिलो उसके घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर पूरे घटना क्रम की जानकारी ली और उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

एटीएस ने सबाउद्दीन आजमी को मुबारकपुर नगर के मोहल्ला महमूदपुरा अमिलो घर से तीन अगस्त को उठाया और एक सप्ताह बाद उसे आईएसआईएस का आतंकी बताकर गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के प्रतिनिधिमंडल को परिजनों ने बताया कि सबाउद्दीन बेगुनाह है। सीधा साधा नौ जवान घर पर रहकर हैंडलूम पर कढ़ाई का काम करता था। एटीएस वाले आश्वासन देकर साथ ले गए थे कि पूछताछ  कर छोड़ दिया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि लूम के औजार भी उठाकर ले गए। परिजन डरे हैं। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी के पुत्र होजैफा आमिर रशादी, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष नुरूलहोदा अंसारी, मुबारकपुर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल मुगनी आदि शामिल रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं