सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अभिभावकों का आरोप, बच्चों को उकसाकर एसडीएम को दिलाया गया था ज्ञापन

एसडीएम से मुलाकात कर अभिभावकों ने बताई सच्चाई, बोले विद्यालय में अच्छा है माहौल

विद्यालय में किसी के साथ नहीं होता है भेदभावः अब्दुल्लाह खान, प्रबंधक 

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एसडीएम निजामाबाद को ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों को बहला-फुसलाकर सादे कागज पर फर्जी हस्ताक्षर कराते हुए  कुछ लोगों ने स्कूल के खिलाफ ज्ञापन दिलाया गया। अभिभावकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बताया कि विद्यालय में पढ़ाई का अच्छा माहौल है।

 बताते चलें कि यूनिवर्सल ‌पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच बैठने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने बच्चों को बहला-फुसलाकर एसडीएम निजामाबाद के यहां लिखित कर विद्यालय में धार्मिक भेदभाव सहित मारने-पीटने का आरोप लगाया था। इस पर एसडीएम निजामाबाद ने तहसीलदार निजामाबाद को जांच करने का आदेश दे दिया था, लेकिन जैसे ही बच्चों के अभिभावकों को मामले की जानकारी हुई तो वे अपने बच्चों सहित विद्यालय पहुंचकर प्रबंधक अब्दुलाह खान से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। बाद में अभिभावकों ने एसडीएम निजामाबाद को ज्ञापन दिया। कहा कि उनके बच्चे बहकावे में आकर नादानी किए हैं, इनको बहला-फुसला कर ऐसा कृत्य करवाया गया है। बच्चे इसी विद्यालय में अध्ययन करेंगे। ये सभी बच्चे करीब छह साल से इसी विद्यालय के छात्र हैं। प्रबंधक अब्दुलाह खान ने बताया कि विद्यालय में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है। विद्यालय में करीब 100 की संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिनको मुफ्त में शिक्षा दी जाती है। उनसे  क‌िसी प्रकार का कोई शुल्क विद्यालय के तरफ नहीं लिया जाता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं