सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: श्री राणी सती महोत्सव में गीतों पर झूमते रहे श्रोता

होके नीले पर सवार, खाटू नगर से आया कोई जादूगर ...

आजमगढ़। नगर के मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में शुक्रवार की रात श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा श्री राणी सती महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा दादी की नैनाभिराम झांकी सजाई गई। जबकि बरेली से आईं अंजलि द्विवेदी ने सभी को अपने गीतों पर झूमने के लिए विवश किया।

भजन संध्या व जागरण का शुभारंभ मकालू जालान जी द्वारा मां की ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। देर रात तक अंजलि द्विवेदी द्वारा मां व श्याम बाबा के एक से एक भजनों से लोगों को खूब रिझाया। उन्होंने सर्वप्रथम "मेरी भक्ति के बदले वचन देना मुझे झुंझुनू में अगला जन्म देना" भजन से मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। "दादी मैया को अपने घर में बुलाएंगे सारे मिलकर दादी को लाड लड़ाएंगे", "शरण में पड़ा हूं मां मुझको बचा ले, आंचल में अपने तू मुझको छुपा ले", "जिस दिन मुरली वाले अपना घर बनाऊंगा उस घर की हरी पर जय श्री श्याम लिखवाउंगा", "होके नीले पर सवार खाटू नगरी में आया कोई जादूगर" जैसे भजनों की गंगा में भक्तों को गोते लगाने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का समापन आरती व प्रसाद वितरण के साथ किया गया। भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर शंभू जालान, शोभित अडूकिया, सौरभ डालमियां, परितोष रुंगटा, चिंटू खंडेलिया, प्रदीप अग्रवाल, दीनू जयसवाल, अशोक रूंगटा, विष्णु रुंगटा, अश्वनी गोयल, अमित गोयल, कल्लू अग्रवाल, सुदर्शन दास अग्रवाल, अमित जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं