सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सर्राफा की दुकान में ताला तोड़कर चोरी

आजमगढ़। मेहनगर कस्बा स्थित यूबीआई बैंक के बगल में एक सर्राफा की दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर रखे लाखों के जेवर सहित अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

 जानकारी के अनुुसार मेहनगर कस्बा के संतकबीरनगर निवासी अभिषेक पुत्र जगदंबा की वार्ड नं - दस हरिबंश नगर में स्वप्निल ज्वेलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। अभिषेक शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने अभिषेक को फोन कर सूचना दिए कि दुकान का ताला टूटा है। सूचना पाकर वह दुकान पहुंचा और अंदर गया तो देखा कि आलमारी टूटी हुई है और सारा सामान बिखरा है। दुकानदार ने कहा कि जब सामान की मिलान किया तो एक अदद ढाई ग्राम की अंगूठी, 250 ग्राम चांदी एवं पांच हजार रुपये गायब था। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बसंत लाल ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गए। बताया कि मामला संदिग्ध हैं, छानबीन की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं