सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: लकड़ी ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

हत्या का आरोप लगा परिवार ने किया हंगामा

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायन गांव के युवक की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक लकड़ी की ठेकेदारी करता था। मौत के बाद परिवार के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच जारी है।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सोविंद सोनकर पुत्र फूलचंद सोनकर पेड़ कटवाने का काम करता था। वह कटान का बड़ा ठेका लेता था। सोविंद गुरुवार की दोपहर रामपुर गांव में पेड़ कटवा रहा था। वहीं अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। शरीर पीला पड़ने लगा तो लोगों को लगा कि किसी जहरीले जंतु ने काट लिया होगा। कटान कर रहे लोगों ने इसकी सूचना युवक के परिवार को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को लगा शायद सांप ने डंस लिया है और वे उसे झाड़-फूंक कराते हुए अमवा के सती माई स्थान पर ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद लोग शव लेकर घर चले आए। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव गांव में ही रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाने लगे। जानकारी होने पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे तथा कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं