सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने सीएम से की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

प्रशासन को सौंपा मांगों का ज्ञापन, सुनवाई न होने पर करेंगे आंदोलन

आजमगढ़। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की सहित प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गुरूवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

 जिलाध्यक्ष डा. जयशंकर मिश्र ने कहा कि शिक्षकों के समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई सकारात्मक प्रयास न होने से माध्यमिक शिक्षकों में काफी निराशा है। विभागीय भ्रष्टाचार में लगातार बढ़ोत्तरी तथा शिक्षकों के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण के कारण शिक्षकों के सरकार के प्रति मोहभंग होता जा रहा है। उन्होंने सीएम से शिक्षकों के समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिलामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि इधर हजारों की संख्या वर्षो से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं शिक्षा विभाग की हठधर्मिता के कारण खतरें में पड़ गई है। शिक्षकों के भविष्य और सेवा के प्रति निर्मम दृष्टिकोड से प्रदेश का शिक्षक दुख है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो हम लोग बड़ा आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान अबरार अहमद, शेर बहादुर सिंह यादव, इंद्रजीत राम, जामवंत निषाद, राधेश्याम राजभर आदि अध्यापक मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं