सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: टैबलेट पाकर छात्र दिखे उत्साहित

जहानागंज। क्षेत्र के अजीजाबाद, रोशनपुर स्थित इंजी, मालवर सिंह निजी आईटीआई कॉलेज में सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त निःशुल्क टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख रमेश कनौजिया ने छात्रों में टैबलेट का वितरण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की इस योजना से छात्रों को पढ़ाई करने में काफी सुविधा मिलेगी। अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक संजय कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर शिवपूजन सिंह, विजय बहादुर सिंह, डा. मंगला सिंह, डब्बू सिंह, गुड्डू सिंह, सुनील सिंह, सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं