सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: श्रीगौरीशंकर मंदिर में हुई दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगता

आजमगढ़। शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में जगह-जगह से आये गोविंदाओं ने दही हांडी तोडने की इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अलग-अलग क्षेत्र से आये गोविंदाओ की टोली ने दही हांडी को तोडने का प्रयास किया। लेकिन सफलता सिधारी क्षेत्र के गोविंदा के हाथ लगी। प्रतियोगिता को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। ढोल तासे के बीच गोविंदा एक के उपर एक चढ़ते और गिर जाते। कई प्रयास के बाद सिधारी क्षेत्र की द्वार टीम ने हांडी फोड़ कर जीत हासिल किया। विजेता को 51 हजार का पुरस्कार कुसुमलता सिंह ने प्रदान किया। दही हांडी तोडने वाली टीम में साहित सिंह, निखिल मौर्य, आशीष गोंड, हिमांशु, हर्ष वर्धन, उमाशंकर, अनूप, कृष्णा अस्थाना, निखिल चौबे, आदित्य आदि शामिल रहे। इस अवसर पर बाबी सिंह रेडा, विश्वजीत सिंह, राजू सिंह, नीतू सिंह, सुनील, साहू, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं