सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने मंदिर में करायी शादी

दोनों परिवारों की रजामंदी से संपन्न हुआ विवाह

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी युगल का मंगलवार को मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। पुलिस के हस्तक्षेप व परिजनों की रजामंदी के बाद यह विवाह संपन्न कराया गया।

थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी काजल पुत्री स्व. अजय सात पूर्व अपने नाना के घर अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थानांतर्गत सहाबुद्दीनपुर गई थी। वहीं काजल का अभिषेक पुत्र रविंद्र से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद दोनों मोबाइल पर बात करने के साथ ही चोरी छिपे मिलने लगे। काजल अपने घर आयी तो अभिषेक उससे मिलने भवानीपुर भी आने लगा। सोमवार की शाम भी वह भवानीपुर आया था तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दे दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। जहां परिजनों के बीच पंचायत हुई और दोनों पक्ष शादी को राजी हो गए। इसके बाद मंगलवार को सम्मो माता मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। जिसमें दोनो पक्षों के लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं