सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, परिवार में कोहराम 

आजमगढ़। नगर पंचायत अतरौलिया के जोल्हाटोला निवासी एक दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की दोपहर जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में लटकती लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पत्नी ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह काफी परेशान चल रहे थे।
  जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अतरौलिया के में वार्ड नंबर-सात जोल्हाटोला निवासी अशोक कुमार बर्नवाल 45 पुत्र स्व. कन्हैया बर्नवाल जीविकापार्जन के लिए लोहे की दुकान चलाता था। उसी से परिवार का खर्चा चलता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम परिवार के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद देर शाम अशोक कुमार खाना खाकर अपने एक कमरे में सोने चला गया। पत्नी दूसरे कमरे में सोई थी। शनिवार की दोपहर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो, बाहर से लोग दरवाजा खुलवाने का प्रयास किए। दरवाजा न खुलने पर घर वालों को कुछ शंका हुई। इस पर परिवार के लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में अशोक फांसी के फंदे पर झूल रहा था। इस दौरान मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमेश चंद यादव ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। बताया कि मृतक अशोक तख्ते के ऊपर कुर्सी पर चढ़कर फांसी का फंदा अपने गले में लगाया था। उसके दोनों पैर मुड़े हुए थे। घटना के विषय में पुलिस द्वारा उसके भाई अनिल बर्नवाल से भी जानकारी ली गई। मृतक अशोक बर्नवाल के पास दो पुत्र रीशू बर्नवाल 18, प्रीतम बर्नवाल 15 हैं, जो अभी पढ़ रहे हैं। पति की मौत से पत्नी पुष्पा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अशोक ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अशोक कुमार बरनवाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक अशोक कुमार कई लोगों से ब्याज पर पैसे लिया था। बकायेदार उससे पैसे मांगते थे तथा दबाव भी बनाते थे। जिस पर अक्सर परिवार में विवाद होता था। जिससे अशोक हमेशा तनाव में रहता था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं