सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:बंद मकान का ताला तोड़ नगदी सहित लाखों की चोरी



दिल्ली गया था परिवार, लौटने पर हुई घटना की जानकारी

आजमगढ़। रानी की सराय कस्बा के पटेलनगर मोहल्ले में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत 15 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार की शाम दिल्ली से लौटने के बाद परिवार के लोगों को हुई। पीडि़त ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये पुलिस को तहरीर दी है।

कस्बे के पटेल नगर मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र राम छह माह पहले दिल्ली रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे, जबकि पत्नी और चार बच्चे घर पर रहते थे। किन्हीं कारणों से काम छूटा तो हरिश्चंद्र भी छह माह से घर पर ही रहने लगे। तीन दिन पहले सोमवार को वह परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे। वहां से गुरुवार की शाम को लौटे तो घर का ताला टूटा देख अवाक रह गए। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और बक्से का ताला टूटा था और उसमें रखा जेवर और नकदी गायब था। कपड़े आदि बिखरे पड़े थे। सूचना डायल 112 को दी तो पुलिस निरीक्षण कर लौट गई। उसके बाद थाने पहुंचकर हरिश्चंद्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं