सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नाग देवता को लावा और दूध चढ़ाकर मांगी मन्नतें

धूमधाम से मना नागपंचमी का पर्व
बच्चों ने झूले का उठाया आनंद

आजमगढ़। जिले में मंगलवार को नागपंचमी का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए नाग देवता को दूध और लावा चढ़ाया। कुछ स्थानों पर  कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं ने झूला का जमकर लुत्फ उठाया।

 नागपंचमी पर्व पर सुबह से ही नाग देवता को दूध चढ़ाने के लिए लोग दूध की तलाश में इधर-उधर घूमते नजर आए। तो दूसरी तरफ महिलाएं घर की साफ-सफाई में जुट गई थी। घर की सफाई के बाद घर में लावा और दूध का छिड़काव किया गया। नगर के बड़ादेव, रैदोपुर, कालीचौरा, भंवरनाथ, बौरहवा बाबा सहित अन्य शिवमंदिरों पर सुबह से ही लावा चढ़ाने और दूध चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ादेव और रैदोपुर कालीचौरा पर महिलाओं ने क ड़ाही चढ़ाई। वहीं पूरे दिन संपेरे सांप लेकर नगर क्षेत्र में घूमते रहे। लोगों ने नागों का दर्शन कर दान दिया। वहीं बच्चों के साथ युवा और महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। रानीपुर रजमों स्थित मां अग्वानी के मंदिर पर नागपंचमी के अवसर शिवलिंग पर भक्तों ने दूध चढ़ा कर पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं ने क ड़ाही चढ़ाई और लोगों को प्रसाद बांटा। फूलपुर में नागपंचमी का पर्व क्षेत्र में आस्था और श्रद्वा के साथ मनाया गया। वहीं मुंडियार स्थित मुंडेश्वर नाथ मंदिर, शंकर तिराहा, मकसुदिया में झारखंड मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पौराणिक स्थल दुर्वासा में मेला जैसा दृश्य था। मुंडेश्वर नाथ मंदिर के सामने सुरक्षा के तहत पीएसी और पुलिस तैनात थी। इसी क्रम में बिलारमऊ, माहुल, दीदारगंज, गोधना, मैगना, पुष्पनगर, कनेरी, खुरासों, गहनी जगदीशपुर, पूराधन्नी आदि स्थानों पर नागपंचमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। निजामाबाद में दत्ताश्रेय धाम, महादेवघाट पातालपुरी, फरहाबाद स्थित पुराना शिवमंदिर, शिवाला घाट आदि स्थानों पर सुबह से ही भगवान शिव के पूजन को भक्तों का तांता लगा था। इस दौरान लगे हर-हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं