सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सड़क दुर्घटना में कक्षा दो के छात्र की मौत

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से हुआ हादसा

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना के मोलनाथपुर गांव निवाास एक छह वर्षींय बालक की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की मौत से  परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।  

कप्तानगंज थाना के मोलनाथपुर गांव का निवासी विजय कुमार उम्र 6 वर्ष पुत्र रामलखन एक दिन पहले अपने घर के बाहर खेल रहा था। जहां अचानक वाइक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था ।परिजन आनन फानन में उसे सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले गए थे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे के सिर पर काफी चोट आई थी। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। घटना के दूसरे दिन मासूम विजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका एक भाई और है, जिसकी उम्र दस वर्ष है। उसका नाम बृजेश वर्मा है, जो कक्षा 5 में पढ़ता है। बृजेश वर्मा है, जो कक्षा पांच में पढ़ता है। लोग अपने दिल पर पत्थर रखकर अपने बेटे को खो चुकी मां को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं। मृतक अभी क्लास दो में पढ़ता था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों का तांता लगा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं