सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अजब गजब : युवक माह भर से 'ताड़ के पेड़ पर बैठा'

 

मऊ। जिले में एक युवक न जानें क्‍यों अपने घर वालों से ऐंठ कर माह भर से ताड़ के पेड़ पर जाकर बैठ गया है। युवक ने इस बाबत कोई वजह भी नहीं बताई और घर वाले भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।

 कोपागंज विकास खंड के बसारथपुर अनुसूचित बस्ती निवासी रामवृक्ष राम एक महीने से लगभग 40 फुट लंबे ताड़ के पेड़ पर बसेरा बनाए हुए है। छाता व ईंट-पत्थर भी ऊपर एकत्रित कर लिया है। बारिश होने पर छाता का प्रयोग करता है। लाख अननुय विनय के बावजूद वह पेड़ से नहीं उतर रहा है। इसकी वजह से परिवार के लोग पूरी तरह से परेशान हैं। लोगों को आशंका है कि वह रात में पेड़ से उतर रहा है, लेकिन कोई उसे देख नहीं पा रहा है। यह युवक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। किसी से कुछ न बोल रहा है और न तो कुछ मांग रहा है। घरवालों के साथ सभी लोग परेशान हैं कि ऐसा वह क्यों कर रहा है। घर के लोग जब खाना बनाकर ले जाते हैं तो वह रस्सी से लबनी नीचे लटकाता है। इसके बाद ऊपर खींच लेता है और पेड़ पर ही खाना खा रहा है। अगर खाना नहीं मिला तो भूखा भी रह रहा है। घरवालों का कहना है कि कोई समस्या नही थी। परिवार में कोई दिक्कत या कोई वाद विवाद भी नहीं हुआ है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं