सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: एसडीएम के बघौरा इनामपुर के निरीक्षण में नौ वृद्धजन मिले कम

कर्मचारियों ने बताया 43, गिनती में मिले 33 वृद्धजन
वृद्धाश्रम की कार्यप्रणाली पर एसडीएम सख्त 

आजमगढ़। निजामाबाद तहतसील के बघौरा इनामपुर स्थित वृद्धाश्रम का सोमवार को एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण में वृद्धाश्रम में नौ वृद्धजन कम मिले। इसी क्रम में साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक-ठाक नहीं थी। एसडीएम ने जब रजिस्टर मांगा तो कर्मचारी रजिस्टर भी नहीं दिखा सके। इस पर जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
 सोमवार को निजामाबाद तहसील के उपजिलाधिकारी रवि कुमार बघौरा इनामपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंच गए। एसडीएम के अचानक ही वृद्धा आश्रम पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। बता दें कि एसडीएम के निरीक्षण के दौरान प्रबंधक पंकज राय वहां मौजूद नहीं थे। एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार ने निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता को परखा। साथ ही सामानों के रख-रखाव, वृद्धजनों के रहने के स्थान सहित साफ-सफाई को भी देखा। गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त किए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने रजिस्टर मांगा तो कर्मचारी उपलब्ध नहीं करा सके। पूछने पर कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि व्यक्तियों के सूची रजिस्टर समाज कल्याण विभाग में भेजा गया है। एसडीएम ने वृद्धजनों की गिनती कराई तो कर्मचारियों द्वारा बताए गए संख्या में काफी अं‌तर मिला। एसडीएम ने बताया कि कर्मचारियों ने महिला और पुरुषों की संख्या 42 बताया। लेकिन मौके पर 33 ही हैं। एसडीएम नाराजगी जताई और ठंडे जल की व्यवस्था करने को कहा।  एसडीएम ने कहा कि इस संबंध में आगे पत्र लिखा जाएगा। एसडीएम वृद्धाश्रम की कार्यशैली से नाराज दिखे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं