सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: राइस मिल से बाइक चोरी के बाद नलकूपों में की तोड़फोड़, बाइक क्षतिग्रस्त कर नहर में फेंकी

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग गांव में देर रात घटना के दौरान राइस मिल से बाइक निकालकर उसे क्षतिग्रस्‍त कर दिया गया। जबकि तीन नलकूपों में भी तोड़ फोड़ की गई है। वहीं वारदात के दौश्रान बाइक को भी क्षतिग्रस्‍त करके फेंक दिया गया। इस मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

सरायमीर थाना क्षेत्र के गंगापुर बिजौरा स्थित राइस मिल के बाहर खड़ी बाइक चुराने के बाद शनिवार की रात सुरही बुजुर्ग गांव में पहुंचे चोरों ने तीन नलकूपों में तोड़फोड़ की और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर वहीं छोड़ दिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। रविवार की सुबह नहर की पुलिया के समीप लावारिस हाल में पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर प्रधान राजकुमार चौहान ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को पिकअप से थाने उठा ले गई। कुछ देर बाद पता चला कि सरवन चौहान के पंपिंग सेट के कमरे का ताला तोड़कर सिंचाई के लिए गैलन में रखा 10 लीटर डीजल गायब है कुदाल से पंपिंग सेट की पाइप को तोड़ दिया गया है। माया चौहान के नलकूप की पाइप एवं पतिराम साधु के पंपिंग सेट को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं