सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: आपसी प्रेम सद्भाव और भाईचारा का संदेश देने को कांग्रेस भारत जोड़ा अभियान नौ से

आजमगढ़ में सदर विधानसभा से होगी शुरूआत, लालगंज में होगा समापन 


 

आजमगढ़। देश में कांग्रेस पार्टी आपसी प्रेम सद्भाव और भाईचारा का संदेश देने के उद्देश्य से आगामी नौ अगस्त से पूरे देश में भारत जोड़ा अ‌भियान की शुरूआत करेगी। इसके तहत आजमगढ़ की सभी दस विधानसभाओं में नौ से 14 अगस्त  2022 तक छह दिवसीय पदयात्रा आयोजित की गई है। पदयात्रा की शुरूआत नौ अगस्त को सदर विधानसभा से शुरू होगा और समापन 14 अगस्त 2022 को लालगंज विधानसभा में होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता आजमगढ़ ओंकार पांडेय ने पदयात्रा के संबंध में बताते हुए कहा कि नौ  अगस्त 2022 को जिला मुख्यालय से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। जनपद की सभी  विधानसभाओं में पदयात्री न्यूनतम 75 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करेंगे। पदयात्रा के दौरान मंहगाई बेरोजगारी और अग्निपथ जैसी सरकार की जनविरोधी नीतियों के संदर्भ में जनता से सीधा संवाद किया जायेगा और जनता को जागरूक किया जायेगा। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सरकार की जनविरोधी नीतयों एवं महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर संसद से सड़क तक अपनी आवाज बुलंद कर रही है। जिससे सरकार बौखलाहट मे सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर नेताओं को परेशान कर रही है। इससे कांग्रेस पार्टी झुकने वाली नहीं है। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं