सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: एसडीएम से नोकझोंक पर महिला ने दी खुद को दी जलाने की धमकी


आजमगढ। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव में सोमवार की देर शाम आबादी की जमीन में रस्ता बनाए जाने के विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे थे। इस दौरान उनकी महिला से नोकझोंक हो गई। इसके बाद महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर जला लेने की धमकी दी। जिससे आक्रोशित एसडीएम ने महिला के पति को गिरफ्तार करवा कर अहरौला थाने भेज दिया। रसूलपुर अहमद अली गांव में प्रधान द्वारा इंटरलाकिंग कर रास्ता बनवाया जा रहा है। जो गांव की आबादी से बाहर तक जा रही है। कमलेश के घर तक इंटरलाकिंग हो चुकी है। आगे का काम शुरू होने पर बीडीसी ने यह कहते हुए काम रूकवा दिया कि यह मेरी आबादी की जमीन है। जिसका मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर राजेश यादव के पड़ोसी कमलेश ने शिकायत अहरौला थाने पर किया। राजस्व का मामला होने के चलते थाने से प्रकरण एसडीएम के यहां पहुंचा। यह विवाद महीनों से चल रहा है। जिसको निपटाने के लिए एसडीएम ज्ञानचंद गुप्त सोमवार की शाम गांव में पहुंचे। प्रधान ने बताया कि उक्त स्थान पर दस साल पूर्व खंडजा ग्रामसभा द्वारा लगा था। जिसे बीडीसी राजेश यादव के परिवार के लोगों ने मिट्टी से ढ़क दिया है। इस पर एसडीएम ने खुदाई कराना शुरू किया तो घर की महिलाएं आगे आगई और एसडीएम से उलझ गई। इसी दौरान एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने व एसडीएम को फंसाने की धमकी दे दी। इसके बाद एसडीएम ने खुदाई का कार्य बंद करा दिया और पुलिस को बुलाकर बीडीसी राजेश यादव को गिरफ्तार करवा दिया। इस बाबत पूछने पर एसओ अहरौला राजेंद्र सिंह ने कहा कि गिरफ्तार युवक ने एसडीएम के साथ दुर्व्यवहार किया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं