सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: कल घर से निकलने से पहले देखें यह खबर, सीएम के अगामन पर शहर में रूट डायवर्जन

जिले में सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए रोडवेज की बसों के मार्गों बदल दिए गए हैं।  वाराणसी व जौनपुर जाने वाली बसें बागेश्वर चौराहा, हरवंशपुर तिराहा, पहलवान तिराहा से रेलवे स्टेशन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।इसी प्रकार वाराणसी व जौनपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें पहलवान तिराहा, हरवंशपुर तिराहा, बागेश्वर चौराहा से होते हुए रोडवेज परिसर में पहुंचेगी। मऊ व गाजीपुर की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें डिपो से बागेश्वर चौराहा, हरवंशपुर तिराहा, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा होते हुए निकलेंगी। गोरखपुर की तरफ जाने वाली बसें बागेश्वर चौराहा, हरवंशपुर तिराहा, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा, बेठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा से जीयनपुर होते हुए जाएंगी। गोरखपुर की तरफ से आने वाली बसें इस मार्ग से डिपो में जाएंगी।

-----

निजी बसों का भी बदला होगा रूट ::

वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ की तरफ से आने व जाने वाली सभी निजी बसें नरौली तिराहा तक आकर पुन: उसी मार्ग से निकल जाएंगी। गोरखपुर व अंबेडकर नगर की तरफ से आने वाली बसें भंवरनाथ, हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, नरौली तिराहा तक आएंगी। इस मार्ग से बसें वापस भी होंगी।

कार्यक्रम में आने वाले वाहन ऐसे गुजरेंगे

चार पहिया वाहन रानी की सराय की तरफ से रेलवे स्टेशन की तरफ आएंगे व पहलवान तिराहा होते हुए हरवंशपुर तिराहा से आरटीओ तिराहा कार्यालय होते हुए भदुली पुल के दाहिने से फोरलेन होते हुए भंवरनाथ चौराहे से जुनैदगंज, हाफिजपुर चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। जहानागंज, छतवारा की तरफ से आने वाले वाहन हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। मुबारकपुर की तरफ से आने वाले वाहन बैठाली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा हुए जाएंगे। अतरौलिया-कंधरापुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन भंवरनाथ से जुनेदगंज, हाफिजपुर चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जीयनपुर की तरफ से आने वाले वाहन हाफिजपुर चौराहा से कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं