सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: स्व. नित्यानंद को दी श्रद्धांजलि, लगाए पौधे

आजमगढ़। तमसा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और समाजसेवी स्व. नित्यानंद मिश्रा के जन्मदिन पर *तमसा परिवार* ने दलालघाट पुल के पास( त्रिमूर्ति ) पीपल, पाकड़ और बरगद का पौधा लगाया। साथ ही सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया। वहीं समाजसेवी गोविंद दूबे ने सड़क में बने गढ्ढे को सीमेंट और गिट्टी से भरा। 

गोविंद दूबे के नेतृत्व में दलालघाट पर कार्यक्रम का आयोजन कर तमसा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और समाजसेवी स्व. नित्यानंद मिश्रा के जन्मदिन पर पौधा लगाकर श्रद्धांजलि दी गई। गोविंद ने बताया कि कोरोना के क्रूर काल ने असमय ही (24 अप्रैल 2021) को उन्हें हमारे बीच से छीन लिया था। उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना मौन रख कर की गई।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं