सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरंगा यात्रा

घरों पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

प्रतियोगिता में शबनम का रहा दबदबा

आजमगढ़, रानी की सराय। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत गुरूवार को अंग्रेजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी की सराय में शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित बच्चों ने घर-घर तिरंगा अभिय़ान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सभी ने आम जनता से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराने का आह्वान किया। वहीं स्कूल में तिरंगा से संबंधित रंगोली, चित्रकला, पोस्टर आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अंग्रेजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी की सराय के बच्चों ने गुरूवार को तिरंगा यात्रा निकाली और जनजागृति अभियान भी चलाया। यात्रा में बच्चे हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे, बच्चों ने स्वतंत्रता सप्ताह के तहत 13, 14 व 15 अगस्त को नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की। तिरंगा यात्रा स्कूल से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल में पहुंच संपन्न हुई। बच्चे इस दौरान भारत माता की जय आदि नारे लगाते चल रहे थे। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पासवान ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहे हैं। हमें हर घर तिरंगा लहरा कर देश के प्रति बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर नमन करेंगे। वहीं विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के क्रम में रंगोली में अंजली प्रथम, अंकिता को दूसरा और काजल को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार चित्रकला में दिवाकर प्रथम, शबनम दूसरे और शालिनी तीसरे स्थान पर रही। वहीं पोस्टर में शबनम प्रथम और खुश्बू को दूसरा स्थान मिला। फैंसी ड्रेस में भी शबनम अव्वल रही। जबकि शालिनी को दूसरा और अलका को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर‌ ‌श्रीमती निशा यादव, श्रीमती अनुपम राय, श्रीमती प्रवीण बाला, श्रीमती रीता वर्मा, श्रीमती नेहा यादव, सुनील गोंड, श्रीमती आरती पांडेय, श्रीमती सुमन यादव आदि मौजूद रहीं।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं