सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: रामचरित मानस में भ‌क्ति, कर्मयोग, ज्ञानयोग का पावन प्रवाहः पं. सुभाष चंद्र तिवारी

विश्व कवि तुलसीदास को जयंती पर किया नमन


 

कालजयी रचनाकार थे तुलसीदासःप्रो. मयंक

आजमगढ़। विश्वकवि तुलसीदास की जयंती गुरूवार को नगर के गुरुघाट स्थित श्री रामजानकी मंदिर में श्री रामजानकी मानस सेवा समिति के तत्वावधान में मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में स्थापित तुलसीदास की प्रतिमा एवं श्री राम दरबार का पूजन किया गया।

प्रो. प्रभुनाथ सिंह मयंक ने कहा कि तुलसीदास जी कालजयी रचनाकार हैँ। उनके द्वारा रचित श्री रामचरित मानस में वैश्विक समरसता, लोकमंगल, मर्यादा, आदर्श, राजधर्म की चेतनामयी प्रेरक प्रतिष्ठा की गयी है। संचालनकर्ता समिति के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि  गोस्वामी तुलसीदास के रामचरित मानस में भक्ति, कर्मयोग और ज्ञानयोग की त्रिवेणी का पावन प्रवाह है। उसमें मानव जीवन के सर्वांगीण पक्ष पर जनकवि तुलसीदास जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के माध्यम से महान संदेश दिया है। मंदिर के महंत संजय पंडित ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पांडेय, श्याम पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, सतीश चंद्र मिश्र, रामकुमार पांडेय, रविशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं