सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: धूमधाम से मना सावनोत्सव, महादेव का हुआ पूजन

                        ‌तांडव, कजरी सहित अन्य सावन गीतों से मनमोहा

आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को सावनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे महादेव, पार्वती जी, गणेश जी का वेष धारण किए हुए थे। वहीं कुछ बच्चियों ने सावन के गीतों पर नृत्यों से सावनोत्सव में चार चांद लगा दिया। इस दौरान कांवरियां बने बच्चों द्वारा लगाए गए हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा स्कूल गूंज उठा।

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में सावनोत्सव शुरूआत शुरुवात कावरियों के रुप में सजे छोटे-छोटे नौनीहालों ने हर-हर महादेव के जयघोष लगाते हुए देवों के देव महादेव की पूजन- आरती की। इसके बाद विद्यालय के प्रिंसिपल आरएस शर्मा ने शिव और मां पार्वती का रूप धारण किए बच्चों की आरती उतारी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए केजीएस, प्राईमरी, जूनियर एवं सिनियर विंग्स के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें प्रमुख रूप से कांवरियां की झांकी, शिव पार्वती जी की झांकी काफी आकर्षक रही। इसी प्रकार श्रेया सिंह ने शिव तांडव और अंशिका यादव ने ‘बरसो रे मेघा बरसो’ और अंशिका सिंह ने कजरी गीत प्रस्तुत वाहवाही लूटी। तो तनिशा वर्मा ने शिव नृत्य तथा समूह नृत्य घूमर के साथ ही सीमा उपाध्याय की कजरी ने छाप छोड़ी। शिव बने कक्षा दो के शिवम् यादव व मां पार्वती बनी आराध्य बरनवाल व दिव्यांशी सिंह लोगों के आकर्षण के केंद्र थे। अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के नीलम चौहान और फ़हीम अहमद के सार्थक प्रयास की सराहना की।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं