सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Azamgarh: बेटियां हर क्षेत्र में लहरा रही अपना परचमः डीएम

एनसीसी कैंप पहुंच डीएम ने लगाया पौधा, किया जागरूक

आजमगढ़।बिलरियागंज ब्लाक के गुलवागौरी स्थित आजमगढ़ गर्ल्स डिग्री कालेज परिसर में दस दिवसीय एनसीसी कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के अलावा जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, मऊ सहित पांच जिलोँ की छात्राएं कैंप कर रही हैं। कैंप के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य सेवा, सफाई अभियान, पौधरोपण तथा राइफल  प्रशिक्षण आदि जानकारियां दी जा रही हैं।
कैंप में पहुंचे जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने पौधा लगाया, साथ ही छात्राओं से भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और भविष्य में भी यह अपने अथक प्रयास से विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करेंगी। एनसीसी कार्यक्रम का संचालन डा. खुशबू तिवारी और संचालन डा. शमा प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सल्लू शेख ने डीएम सहित आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस दौरान एसडीएम सगड़ी राजीव रतन, थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य सहित कालेज परिवार के लोग मौजूद रहें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं