सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी साजिश का खुलासा, एटीएस ने आजमगढ़ से गिरफ्तार किया ISIS का आतंकी

आतंकी सबाउददीन आजमी
आजमगढ, स्वतंत्रता दिवस पर देश को दलहाने की बड़ी साजिश का खुलासा यूपी एटीएस ने किया है। एटीएस ने आजमगढ़ जिले के अमिलो मुबारकपुर से आईएसआईएस के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, पीवीसी वायरिंग वेयर, आधा-आधा मीटर तार के दो टुकड़े सहित भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आतंकी सबाउददीन आजमी आईएसआईएस के रिक्रूटर से सीधे संपर्क में था। यही नहीं आईएसआईएस की विचारधार से प्रभावित होकर व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से जिहादी विचारधार का प्रचार-प्रसार करता था। एटीएस ने जब उसकी मोबाइल के डेटा को खंगाला तो उसके टेलीग्राम चौनल अल-सक्यूर मीडिया से भी जुड़े होने के पुख्ता प्रमाण मिले है। यही नहीं वर्तमान समय में सबाउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का सदस्य है। यूपी एटीएस का दावा है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर वह देश को दहलाने की साजिश रच रहा था।

 यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया आईएसआईएस आतंकी सबाउद्दीन आजमी उर्फ सबाहूद्दीन उर्फ सबाहू, उर्फ दिलावर खान उर्फ बैरम खान उर्फ बैरम खान उर्फ आजर पुत्र जफर आजम आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो वार्ड नंबर-9 महमूदपुर का रहने वाला है। आतंकी के खिलाफ एटीएस ने लखनऊ में धारा 121ए, 122/123 भदवि व 13/18 विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1967 एवं 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। आतंकी की निशानदेही पर एटीएस ने तमंचा, कारतूस, सोल्डिंग आयरन, पीवीसी वायरिंग वेयर के दो टुकड़े लाल व काला, दो लीड, एमसीवी, वायर कटर, टेस्टर, पेचकश, पिलास, ड्रिल मशीन, मोबाइल, एक डिब्बे में कागज में लिपटे चायनीज कील व कोका कील (आईइडी बनाने का सामान) आदि सामान बरामद किया।

एटीएस अधिकारियों ने बताया कि फेसबुक पर बिलाल नाम के व्यक्ति से जुड़ने के बाद बिलाल सबाउद्दीन से जेहाद और कश्मीर में मुजाहिदों पर हो रही कार्रवाई के बारे में बात किया करता था। बातों ही बातों में बिलाल ने मूसा और खत्ताब कश्मीरी का नंबर सबाउद्दीन को दिया जो आईएसआईस का सदस्य है। उससे सबाउद्दीन बात करने लगा। मजाहिदों का बदला लेने के लिए मूसा ने आईएसआईएस के अबू बकर अल सामी का नंबर दिया जो वर्तमान में सीरिया में है। उससे बातचीत के बाद सबाउद्दीन ने मुजाहिदों पर कार्रवाई का बदला लेने के लिए भारत में भी एक इस्लामिक संगठन बनाने तथ आईइडी बनाने की तैयारी करने लगा। सबाउद्दीन ने आरएसएस के सदस्यों को चिन्हिंत करने के उद्देश्य से आरएसएस के नाम से मेल आईडी व उससे फेसबुक का एकाउंट बनाकर उन्हें टार्गेट करने की योजना पर काम कर रहा था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं