सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सबाउद्दीन सहित कई संदिग्धों के घर पहुंची ATS

मुबारकपुर में एटीएस के पहुंचने से हड़कंप

एक संदिग्ध को उठाने की चर्चा

आजमगढ़। जिले में एक बार फिर ATS ने छापेमारी की है। जिले के मुबारकपुर से नौ अगस्त को ISIS से जुड़े रिक्रूटर को सबाउद्दीन आजमी को गिरफ्तार किया गया था। सबाउद्दीन के साथ दो और लड़कों को उठाया गया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था।
छापेमारी के 15 दिन बाद आज एक बार फिर एंटी टेररिस्ट स्क्वायड की टीम ने छापेमारी कर पूर्व में उठाए गए लड़कों के साथ अमिलो से एक लड़के को उठाया है। उठाए गए लड़के के पास आधार कार्ड और पेन ड्राइव भी बरामद हुई है। हालांकि इस बारे में न तो पुलिस और न ही एटीएस का कोई अधिकारी बोलने को तैयार है। ATS की टीम मुबारकपुर में लगभग चार घंटे से अधिक समय से डेरा डाले हुए है। हालांकि इस बारे में न तो स्थानीय कुछ बोलने को तैयार हैं और न ही अधिकारी। सबाउद्दीन आजमी को हैंडलर ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं के साथ बड़े सरकारी प्रतिष्ठानों को उड़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। एटीएस की पड़ताल में सबाउद्दीन आजमी के ISIS और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कई व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़े पाए गए थे। सबाउ्द्दीन के टेलीग्राम चैनल AL-SAQR MEDIA से जुड़े हुए होने के सबूत मिले हैं। यह ग्रुप जेहाद के लिए मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश करने के लिए बनाया गया है। जिस तरह से एटीएस टीम ने मुबारकपुर क्षेत्र में दोबारा छापेमारी की है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इलाके में अभी और लोग एटीएस के राडार पर हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं