सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: AIMIM की आड़ में खुद का तैयार कर रहा था आतंकी संगठन, खतरनाक था प्लान

आजमगढ़। यूपी एटीएस द्वारा आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया आतंकी सबाउद्दीन आजमी ओवैसी की पार्टी AIMIM से राजनीति की आड़ में अपना आतंकी संगठन खड़ा कर रहा था। साजिश सिर्फ स्वतंत्रता दिवस पर देश को दहलाने की नहीं थी बल्कि उनके निशाने पर कश्मीर और आरएसएस भी था। आतंकी अपनी मंसूबे को अंजाम देने के लिए IED भी बनाने की कोशिश में जुटा था। उसके कुछ और साथी अभी जिले में होने की संभावना है।

ISIS के आतंकी सबाउद्दीन के इरादे काफी खतरनाक थे। वह ओवैसी की पार्टी AIMIM की राजनीति के बहाने अपना आतंकी संगठन तैयार करने की कोशिश में जुटा था। इसके लिए वह युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश तो कर रही रहा था साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर देश में धमाकों के लिए IED बनाने की कोशिश में भी जुटा था। आतंकी सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है। वह पार्टी के प्रचार के बहाने लोगों को गुमराह कर अपने मिशन के लिए तैयार कर रहा था। उसके इस खतरनाक इरादे के सामने आने के बाद हर कोई आवाक है और माना जा रहा है कि उसके और भी साथी जिले में हो सकते हैं। कारण कि पांच अगस्त को भी एटीएस मुबारकपुर पहुंची थी। एटीएस द्वारा आधा दर्जन लोगों को उठाने की चर्चा भी थी लेकिन जिले के अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया था।आतंकी सबाउद्दीन

गौर करें तो आजमगढ़ जिले का आतंकवाद से गहरा नाता रहा है। वर्ष 1993 में हुए बम धमाकों से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हुई आतंकी वारदातों में आजमगढ़ का नाम आ चुका है। बटला एनकाउंटर में भी यहां के दो आतंकी मारे गए थे। अभी भी जिले के आधा दर्जन आतंकी फरार है। अब यूपी एटीएस ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो वार्ड संख्या-9 महमूदपुरा से ISIS के आतंकी सबाउद्दीन आजमी को गिरफ्तार किया है। उसके पास ने एटीएस ने IED बनाने का सामान भी बरामद किया है। एटीएस के मुताबिक सबाउद्दीन के इरादे बहुत खतरनाक थे। वह कश्मीर में मुजाहिदों के साथ हो रही कार्रवाई से नाराज था और बदला लेना चाहता था। सबाउद्दीन ने स्वतंत्रता दिवस पर देश में बड़े धमाके का प्लान भी तैयार किया था जिसके लिए वह IED तैयार कर रहा था।

सूत्रों की माने तो सबाउद्दीन ने AIMIM सिर्फ इसलिए ज्वाइन किया था कि वह राजनीतिक दल में काम करते हुए भारत में भी ISIS जैसा एक बड़ा आतंकी संघटन तैयार कर सके। वह अपने वार्ड ने नगर पालिका सभासद का चुनाव भी लड़ा ताकि उसकी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच हो सके। वह युवाओं को बरगलाकर जेहाद के लिए तैयार करता था। सबाउद्दीन ISIS के रिक्रूटर से सीधे संपर्क में रहता था। यही नहीं व्हाट्सएप व टेलीग्राम से जिहादी विचारधारा को फैलाने की पूरी कोशिश कर रहा था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं