सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: संकट गहराया, सरयू में छोड़ा गया 95 हजार क्यूसेक पानी

प्रतिकात्मक फोटो

गांगेपुर, उर्दिहां और बगहवा में कटान तेज

आजमगढ़। लखीमपुर के गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से गुरुवार की रात 95 हजार 383 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से चार दिन से लगातार घट रहा सरयू नदी का जलस्तर शुक्रवार को फिर से बढ़ने लगा। डिघिया नाला गेज पर खतरा निशान से मात्र 44 सेमी नीचे बह रही नदी ने गांगेपुर, उर्दिहा और बगहवा में कटान तेज कर दी है। दर्जनों गांवों की ओर पानी बढ़ने और कई संपर्क मार्गों के डूबने से आवागमन मुश्किल हो गया है। बांका और बूढ़नपट्टी के बीच बनी पुलिया पर फिर से पानी चढ़ने लगा है जिससे एक दर्जन गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर नदी की रफ्तार ऐसे ही बढ़ती रही तो दो दिन में हालत बिगड़ जाएगी। नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से तटवर्ती इलाके में बसे बगहवा, हाजीपुर, चक्की, शिवपुर, झगरहवा सहित दर्जनों गांवों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। डिघिया नाला गेज पर गुरुवार को जलस्तर 69.71 मीटर था, जो 25 सेमी बढ़कर शुक्रवार को 69.96 मीटर हो गया। वहीं बदरहुआ नाले पर गुरुवार को 70.26 जलस्तर रिकार्ड किया गया था, जो शुक्रवार को 30 सेमी बढ़कर 70.56 मीटर पर पहुंच गया। पानी छोड़े जाने के बाद विभाग ने अभी दो दिन और जलस्तर में वृद्धि का अनुमान लगाया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं