सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर झूमे लोग

 

आजमगढ़। देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर परराहुल सांस्कृ‌त्यायन प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को एडीएम वित एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार मिथिलेश कुमार तिवारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, चित्रांस महा सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, समाजसेवी गोविंद दुबे, लता सिंह द्वारा संयुक्त रूप से राहुल प्रेक्षागृह में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद चित्रांश ने किया।

  लोक गायिका अराधना सिंह, बिरहा लोक गायक दीपक सिंह एवं सृष्टिधर महतो झारखंड द्वारा छाउ नृत्य की प्रस्तुति की गयी, जो काफी सराहनीय रही। इसी के साथ ही गोविन्दा द्वारा नृत्य “तेरी मिट्टी में मिलजावां“ की प्रस्तुति की गयी।एडीएम वित एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि इसी क्रम में कल दिनांक 14 अगस्त को भी राहुल प्रेक्षागृह में दोपहर 12 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने से युवा पीढ़ी में देश के प्रति देश प्रेम बढ़ेगा एवं युवा पीढ़ी अपने संस्कृति से जुड़े रहेंगे। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस तरह के कार्यक्रमों से आम जन में देश के प्रति देश प्रेम, देश भक्ति जागृत होगी एवं देश के प्रति समर्पित होगी। उन्होंने आम जन मानस से अपील किया कि 14 अगस्त को राहुल प्रेक्षागृह में सुरों की मलिका वाराणसी की मंगला सलोनी एवं देशप्रेम पर प्रसिद्ध गीतनाट्य-ए-वतन निर्देशक राजकुमार शाह द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल हों। इस मौके पर गोविंद दूबे,  अमितलता सिंह,  राजेश सिंह महुआरी, पप्पु सिंह, ध्रुव मिश्रा, हिमांन्शु मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, शाह आलम, राजेश रंजन,  मनोज श्रीवास्वत आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं