सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: शराब माफिया की 67 लाख की संपत्ति कुर्क

माहुल जहरीली शराब कांड का आरोपी है रंगेश यादव

आजमगढ़। प्रशासन ने शराब माफिया रंगेश यादव की 67 लाख की संपत्ति कुर्क की है। रंगेश यादव जहरीली शराब कांड का आरोपी है। डीएम विशाल भारद्वाज ने 29 जुलाई को उसकी संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से बुधवार को उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

 फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल में बीते फरवरी जहरीली शराब पीने से हुई मौत के आरोपी रंगेश यादव द्वारा अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को बुधवार को प्रशासन ने किया कुर्क कर दिया। रंगेश यादव जौनपुर जनपद के प्रताहिया थाना खुटहन के निवासी है। जेल में बंद रंगेश यादव की पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्तफाबाद गांव की 1 लाख 34 हजार 400, अंबारी की 6 लाख 84 हजार 800, पूराघन्नी की 58 लाख 95 हजार 600 की जमीन कुर्क की। तहसीलदार संजय कुमार मौर्य का कहना है कि माहुल जहरीली शराब कांड में आरोपित रंगेश यादव की  अवैध ढंग की अर्जित की गई  67 लाख 14 हजार 800 की जमीन कुर्क कर ली गयी है।

13 पर गैंगेस्टर और 6 पर रासुका की हुई है कार्रवाई

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जहरीली शराब कांड के मामले में 13 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं छह आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही छह आरोपियों को शराब माफिया भी घोषित किया गया है। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उक्त भूखंड की कीमत वर्तमान में ढ़ाई करोड़ से अधिक है। मामले की विवेचना में पुलिस को सपा विधायक रमाकांत यादव की भी संलिप्तता मिली है। इस मामले में पुलिस पहले ही खान बंधुओं की 75 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। इन शराब माफियाओं में रंगेश यादव, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद फहीम, कलीम, मोहम्मद नईम और सलीम शामिल हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं