सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नकब लगा घर में घुसे चोर, 65 हजार व आभूषण लेकर फरार

अतरौलिया के लोहरा में चोरों ने दिया घटना को अंजाम

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा में चोर एक व्यक्ति के घर में पीछे से दीवार काटकर घुस गए। चोर घर में रखे 65 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

अतरौलिया थाना के लोहरा गांव निवासी जयश्री निषाद रविवार की रात खाना-खाकर सोने चला गया। इसके बाद देर रात किसी समय चोर घर के पीछे से सेंध काटकर अंदर घुस गए। आधी रात में परिवार के लोग गहरी नींद में थे। किसी को आहट भी नहीं लगी। इस बीच चोर घर में रखे बक्सों को खंगाल डाला। चोर जो हाथ लगा उसे उठा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी दूसरे दिन सोमवार की सुबह उस वक्त हुई जब परिवार के लोग सो कर उठे। परिवार की महिलाएं जब अंदर गई तो देखा कि बक्सों का ताला टुटा है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। महिला ओं ने इसकी जानकारी परिवार के पुरूषों को दी। परिवार के लोगों ने सामान चेक किया तो पता चला कि चोर घर में किसी काम के लिए रखे 65 हजार नगदी सहित लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित जयश्री निषाद के घर की दीवार में नकब लगाकर बीती रात चोर घर में घुस गए। घर में रखे 65 हजार नगदी समेत डेढ़ लाख रुपए के गहने चोरी गए हैं। चोरी गए गहनों में कनफूल, मंगलसूत्र, कान की बाली, पाजेब, सोने की अंगूठी आदि सामान शामिल है।उधर सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर रुद्रभान पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं