सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: राष्ट्रीय लोक अदालत में 51288 मामलों का निस्तारण


आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के तत्वावधान में व जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन पर शनिवार को न्यायायल परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।इस लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 51288 मुकदमों का निस्तारण किया गया। लगभग 50 विवाहित जोड़ों ने आपसी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिंह, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, अपर पारिवारिक न्यायाधीश फारूल अत्री व शेर बहादुर निषाद ने हाल आफ जस्टिस में एक साथ हुए दंपत्तियों को शुभकानना देते हुए घर भेजा। जनपद न्यायाधीश व पारिवारिक न्यायाधीश ने सरस्वती प्रतिभा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है इसमें किसी पक्ष की हार व जीत नहीं होती। सिविल मामलों में कोर्ट फीस भी संबंधित पक्ष को वापस कर दी जाती है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं