सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: अतरौलिया नपं में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जला

सैकड़ो घर की बिजली हुई बाधित

बूढ़नपुर। नगर पंचायत अतरौलिया के थाना रोड स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बीती रात ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे नगर पंचायत के सैकड़ों घरों में अंधेरा पसर गया है। सूचना लोगों ने विद्युत विभाग को दी, सुबह पहुंचे कर्मचारी ट्रांसफार्मर की जांच किए तो पता चला कि ट्रांसफार्मर नया लगेगा। अब देखना है कि कब तक नया ट्रांसफार्मर लग पाता है।  बता दें कि नगर पंचायत के कुछ वार्डो में विद्युत सप्लाई के लिए ‌थाना रोड पर 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है।बीती रात किसी कारण से ट्रांसफार्मर से सप्लाई बाधित हो गई। जिससे सैकड़ों घरों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा, लोगों की सूचना पर  सुबह होते ही विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ट्रांसफार्मर खोल कर देखा तो ट्रांसफार्मर जल चुका था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अवर अभियंता अवधेश पाल को दी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत आजमगढ़ डिपो में कर दी गई है। विद्युत कर्मियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल गया है, जिसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। 24 से 48 घंटे के अंदर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। ओवर लोड के वजह से यह समस्या बार बार आ जा रही है। जबकि विद्युत विभाग द्वारा बार चेकिंग अभियान चलाकर कटिया कनेक्शन काटा जा रहा है। ​​​​​​​इसके बाद कुछ लोग मनमानी ढंग से विद्युत चोरी कर रहे हैं। इस बारे मे राहुल ने बताया कि आए दिन इस तरह की समस्या आती रहती है। इसी नगर पंचायत के राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विद्युत व्यवस्था बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर अवधेश पाल ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर की बिजली व्यवस्था बाधित रहेगी, बाकी नगर पंचायत समेत क्षेत्र की अन्य विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहेगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं