सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: मदद के बहाने एटीएम बदल निकाल लिए बुजुर्ग के खाते से 40 हजार

मैसेज आने पर पता चला ठगी का

आजमगढ़। बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए देवगांव कोतवाली के बरसेवा गांव निवासी एक बुजुर्ग जालसाजी का शिकार हो गया। एटीमए में मौजूद एक युवक ने मदद के बहाने बुजुर्ग का एटीएम बदल लिया और उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर बुजुर्ग को ठगी की जानकारी हुई। बुजुर्ग ने इस संबंध में देवगांव कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

 देवगांव कोतवाली के बरसेरवा गांव निवासी कमला प्रसाद राय मंगलवार की दोपहर बहादुरपुर एसबीआई के एटीएम से रुपया निकालने गए थे। इसी दौरान उनके पीछे खड़ा युवक उनका कार्ड लेकर मदद करने लगा। कुछ देर बाद कमला प्रसाद को अभिलाषा देवी के नाम का दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। वे समझ नहीं पाए और उसे जेब में रख कर बाहर आ गए। 20 मिनट के बाद उनके खाते से 40,000 रुपये निकलने का मैसेज आया। जिसके बाद वह स्टेट बैंक की शाखा गए तो मैनेजर ने बताया कि उनके खाते से पैसे निकाले गए हैं। इसके बाद उन्होंने एटीएम लॉक कराया। इसके बाद बैंक पर ड्यूटी दे रहे पुलिस जवानों को मामले की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने थाने पर सूचना दी। इसके बाद थाने से एसआई आए और पूछताछ के बाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं