सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: 354 स्थानों पर की छापेमारी में 18 शराब तस्कर गिरफ्तार, 278 लीटर शराब बरामद

आजमगढ़। जिले में नशे के कारोबार के खात्मे को लेकर पुलिस मैदान में उतर गई है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने एक साथ 354 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 278 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही 18 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।  बता दें कि फरवरी 2022 में अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में हुई जहरीली शराब कांड के बाद से ही पुलिस इस कारोबार को खत्म करने की कोशिश में जुटी है। अब सीएम योगी द्वारा नशे के कारोबार को पूरी तरह बंद करने के निर्देश के बाद आजमगढ़ पुलिस ने अभियान और तेज कर दिया है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले की पुलिस ने एक दिन में 354 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। ईंट भट्ठे से लेकर देशी शराब के ठेके तक पुलिस जांच करती नजर आई। इस दौरान पुलिस 278 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा सर्वाधिक 171 ईंट भट्ठों पर दबिश दी गई। इसके अलावा 143 ऐसे स्थानों पर छापा मारा गया जहां से शराब तस्करी की संभावना थी। बरदह थाने की पुलिस ने छापेमारी में 39 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 2 को गिरफ्तार किया। इसी तरह तरवां थाने की पुलिस 38 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 2, रानी की सराय पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 1, जीयनपुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01, बिलरियागंज पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01, कप्तानगंज पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 को गिरफ्तार किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं