सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: सरयू में फिर छोड़ा 3.17 लाख क्यूसेक पानी

आजमगढ़। लखीमपुर के गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से फिर 3,17,335 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से तीन दिनों से घट रही सरयू का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। डिघिया गेज पर खतरा निशान से मात्र छह सेमी जलस्तर कम है। गांगेपुर, उर्दिहा और बगहवा में हो रही कटान से परेशान ग्रामीण दर्जनों गांव के पानी से घिरने से और भी परेशान हो गए हैं। कई संपर्क मार्गों पर पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है।

तटवर्ती क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर नदी की रफ्तार ऐसे ही बढ़ती रही तो दो दिन में हालत बिगड़ जाएगी। बगहवा, हाजीपुर, चक्की, शिवपुर, झगरहवा सहित दर्जनों गांव में पानी फैलने लगा है। सोनौरा, हाजीपुर, पकड़ी हवा, अभ्भनपट्टी जैसे आधा दर्जन गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। नदी का जलस्तर अगर इसी तरह से बढ़ता रहा तो निचले भागों में बसे कई अन्य गांव में भी पानी फैल जाएगा। नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते धान, सब्जी, मक्का, अरहर की खेती डूब रही है। डिघिया नाले पर नदी का खतरा निशान 70.40 मीटर है। यहां गुरुवार को 70.1 मीटर, जबकि शुक्रवार को जलस्तर बढ़कर 70.34 मीटर पर पहुंच गया। बदरहुआ नाले पर नदी गुरुवार को 70.78 मीटर से 17 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़कर शुक्रवार को 70.95 मीटर हो गया। सगड़ी तहसील प्रशासन का कहना है कि अभी ग्रामीणों द्वारा नाव की मांग नहीं हुई है। वैसे आवश्यकता पर ग्राम सभाओं में उपलब्ध नाव मुहैया कराई जाएगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं