सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : 30 महीने से बगैर सूचना ड्यूटी से गायब सिपाही बर्खास्त

29 अगस्त 2019 से चल रहा था अनुपस्थित

आजमगढ़। 30 माह से बगैर सूचना के ड्यूटी से गायब सिपाही को बुधवार को एसपी ने बर्खास्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है। सिपाही पिछले 29 अगस्त 2019 से अनुपस्थित था। चुनाव में सूचना भेजने के बाद भी नहीं ड्यूटी पर नहीं आया था। 

 बताते हैं कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सतीश कुमार खरवार 29 अगस्त 2019 से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के दौरान उसे विभाग द्वारा सूचना देने के साथ चुनाव में ड्युटी भी लगाई गई लेकिन वह काम पर नहीं लौटा। कर्तव्य निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदासीनता बरतने के आरोप में मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ से कराई गई। जिसमें आरक्षी सतीष कुमार खरवार 29 अगस्त 2019 से अब तक बिना अनुमति कुल 1079 दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का दोषी पाया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आरक्षी सतीश कुमार खरवार को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं