सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: हॉकी में सीबी कालेज तरवां ने 3-0 से स्टेडियम-ए को हराया

मेजर ध्यानचंद जयंती पर हाकी प्रतियोगिता

आजमगढ़। हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्षीय बालकों की जनपदीय हाकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप्र सहकारी चीनी मिल सठियॉंव के महाप्रबंधक अनिल चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
  प्रतियोगिता का पहला मैच सेंट्रल पब्लिक एंव सन एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें सेंट्रल पब्लिक एकेडमी ने 1-0 से विजेेता रही। दूसरा मैच भारत भारती एवं शांति निकेतन स्कूल के बीच हुआ, जिसमें शांति निकेतन 2-1 के अंतर से विजेता रही। तीसरे मैच में इनोवेटिव एकेडमी ने शिवाजी कांवेन्ट को 1-0 के अंतर से हराया। चौथे मैच में स्टेडिमय-ए की टीम ने 2-0 से शांति निकेतन को हराया। पांचवे मैच में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी  ले इनोवेटिव एकेडमी को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच स्टेडियम-ए एवं तरवां बी के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम-ए की टीम ने तरवां-बी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल  स्टेडियम-बी एवं तरवां-ए के बीच हुआ। तरवां-ए की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम-ए एवं सीबी कालेज तरवां के मध्य खेलो गया। सीबी कालेज तरवां ने 3-0 के अंतर से स्टेडियम-ए की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस दौरान जिला स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम-ए एवं स्टेडियम बी के मध्य फाइनल मैच खेला गया। स्टेडियम-ए ने स्टेडियम बी को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. प्रदीप शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. योगेंद्र सिंह, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव अ‌ादि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं