सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: समाजसेवी गोविंद दुबे के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर 28 को

नगर के वेस्ली इंटर कालेज में लगेगा शिविर

आजमगढ़। नगर के वेस्ली इंटर कालेज में आगामी 28 अगस्त को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। शिविर में डा. अमित सिंह, डा. खुश्बू सिंह, डा. वीके चौहान, डा. शरद मिश्रा, डा. दीपक पांडेय, डा. सुबाष सिंह, डा. पंकज जायसवाल आदि डाक्टर मौजूद रहेंगे। शिविर में जनरल फिजिशियन, नाक, कान, गला रोग, दंत रोग, जनरल सर्जन, स्त्री रोग, स्किन रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। शिविर का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आईएन तिवारी करेंगे। आयोजक प्रमुख समाजसेवाी गोविंद दुबे ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच लाभ उठाने का आह्वान किया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं