सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी उप्र सत्यनाराण पटेल 28 को जिले में

वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

भारत जोड़ों यात्रा सहित नगर निकाय चुनाव पर होगी चर्चा

आजमगढ़। अ‌खिल भारतीय उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी उप्र सत्यनारायण पटेल 28 अगस्त की दोपहर एक बजे ‌जनपद आएंगे। इस दौरान उनके साथ उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह और महा‌सचिव मणिन्द्र मिश्र, सचिव अहमद शमशाद और मनोज कुमार गौतम भी मौजूद रहेंगे।

 कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बताया कि नेतागण आजमगढ़ के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी फ्रंटल संगठनों विभागों के पदाधिकारी, ब्लॉक, न्यायपंचायत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, एआईसीसी पीसीसी सदस्य, नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं 2022 का विधानसभा चुनाव लड़े कांग्रेस के प्रत्याशी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे। इस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में चार सितंबर 2022 को मंहगाई पर आयोजित महारैली एवं समाज में बढ़ रहे नफरत को खत्म करने के उद्देश्य से कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक 150 दिन में 3500 किलोमीटर तक आयोजित ‘भारत जोड़ों यात्रा’ सहित वर्तमान राजनैतिक चुनौतियों एवं नगर निकाय चुनावों पर विशेष चर्चा होगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं