सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: 28 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव कोर्ट में हुए पेश

न्यायालय ने अगली कार्यवाही की अगली तिथि 10 अगस्त की नियत

आजमगढ़। वकील के साथ मारपीट के 28 साल पुराने मुकदमें में सपा विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव गुरूवार को कोर्ट में पेश हुए। एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में बयान मुल्जिम दर्ज कराया।
 अभियोजन कहानी के अनुसार 13 सितंबर 1994 की सुबह दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अनिल गौड़ जब कचहरी जा रहे थे ।तब पंचदेव चौराहे पर एक जुलूस गुजर रहा था।उस जुलूस में शामिल विधायक राम दर्शन यादव राजबली यादव, दुर्गा प्रसाद यादव तथा जनार्दन विद्यार्थी ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की और गाली गलौज दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दिया। इस फाइनल रिपोर्ट के विरोध में वादी अनिल गौड़ एडवोकेट ने न्यायालय में एतराज दाखिल किया।जिस सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने चारो आरोपियों को कोर्ट में तलब किया। इस मामले में सभी आरोपियों की जमानत हो चुकी है। सपा विधायक दुर्गा यादव ने एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि मुकदमे में एक आरोपी राज बली यादव की मृत्यु हो चुकी है अन्य आरोपी कोर्ट नहीं आ रहे हैं। इसलिए उनकी पत्रावली अलग कर कार्यवाहीआगे बढ़ाई जाए।एम पी एम एल ए कोर्ट के मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह ने 28 जुलाई को पत्रावली अलग करके बयान मुल्जिम के लिए गुरुवार की तिथि नियत कर दी थी। सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव गुरुवार को न्यायालय में उपस्थित हुए और अपना बयान दर्ज कराया।न्यायालय ने अगली कार्यवाही के लिए अगली तिथि 10 अगस्त नियत कर दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं