सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का चला अभियान, 27 गिरफ्तार

एक महीने में तीन कुंतल से अधिक बरामद हुआ गांजा 

रानी की सराय में 25 हजार का ईनामिया गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले की पुलिस ने अवैध गांजे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के तहत 62 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग छह लाख रूपए है। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने गांजे की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है।

जिले की पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के अन्तर्गत सर्वाधिक रानी की सराय थाना क्षेत्र में 25 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों राकेश यादव उर्फ सोनू और लालजी यादव को गिरफ्तार किया गया। रानी की सराय थाने के इंस्पेक्टर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि राकेश यादव उर्फ सोनू पर जिले के एसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में लगभग 10 किलो गांजा बरामद करते हुए मुजम्मिल और सलीम को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही थाना सिधारी, जीयनपुर, महाराजगंज, फूलपुर, रौनापार, देवगांव, दीदारगंज, निजामाबाद, पवई, अतरौलिया, अहिरौला, जहानागंज, मेंहनगर, कोतवाली, तरवां, सरायमीर, कंधरापुर, तहबरपुर, गंभीरपुर, कप्तानगंज थाने के पुलिस कर्मियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान का मुख्य मकसद जिले में गांजे के फल-फूल रहे अवैध कारोबार को रोकना है।आजमगढ़ जिले की पुलिस ने विगत एक माह में तीन कुंटल से अधिक गांजे की बरामदगी कर चुकी है। जिले में 29 जुलाई को पांच जिलों में गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से 125 किलो गांजा बरामद किया था। वहीं तीन अगस्त को जिले की पुलिस ने दो कुंतल गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया था कि आसाम और उड़ीसा से गांजे को लोकर आजमगढ़ के आस-पास के पांच जिलों में खपाया जाता है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं