सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पुलिस मुठभेड में 25000 का इनामिया व पेशेवर लुटेरा गिरफ्तार


लूट के सोने की चैन व अवैध असलहा 315 बोर  बरामद

हीरापट्टी में महिला से छिनैती की घटना में भी था शामिल

आजमगढ़। जिले की पुलिस को सोमवार की भोर को बड़ी कामयाबी मिली है,  मुठभेड़ में पुलिस ने 25000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश बीते दिनों हीरापट्टी मुहल्ले में महिला से चेन छिनैती के मामले में वांछित था।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी कोतवाली, सर्विलांस-सेल व SOG को जिम्मेदारी सौंपी। सोमवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक शशिचंद चौधरी व गठित टीम ने मु‌खबिर की सूचना के आधार पर बैठौली पुलिया के पास पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच भोर में 04:20 बजे चेकिंग के दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया, पुलिस ने रोकने का ईशारा किया, लेकिन उक्त बदमाश गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बचाव में फा‌यरिंग की, फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सुमित उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय शहर कोतवाली के जोधी का पुरा मुहल्ले का निवासी है।एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शहर में बीते दिनों कई चैन छिनैती की घटनाएं हुई हैं, जिसमें स‌ुमित उपाध्याय शामिल था। बीते 23 अगस्त को हीरापट्टी मुहल्ले मेें हुई घटना में भी उक्त बदमाश का ही हाथ था। मौके पर लगे सीसी कैमरा में जांच पर  अभियुक्त की पहचान सुमित उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय, मोहल्ला पूरा जोधी के रूप में हुयी थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं