सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: 16 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

आजमगढ़। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से आगामी 16 अगस्त को कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजगार मेला व कैंपस सलेक्शन का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त विकास आयुक्त भवन कमरा नं. 19 (निकट सिधारी थाना) में लगेगा। सहायक निदेशक (सेवायोजन) वकील अहमद अंसारी ने बताया कि इसमें प्राइवेट कंपनियों द्वारा आईटीआई योग्यताधारी, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट एवं उच्च योग्यताधारी बेरोजगारो का चयन किया जाएगा। ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) सेवायोजन पोर्टल के होम पेंज के पापप (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करें) पर क्लिक कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आईडी का प्रयोग कर आन-लाईन रोजगार मेले में प्रतिभाग करें। अन्य बेरोजगार अभ्यर्थी मेले में अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि अन्य दस्तावेज के साथ सीधे प्रतिभाग कर सकते हैं। बेरोजगार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार व लिखित परीक्षा की सूचना मैसेज व ई-मेल द्वारा दी जाएगी।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं