सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: लापता किशोरी का 13 दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी पुलिस

आजमगढ़।  माहुल कस्बे से 11 अगस्त को गायब किशोरी का पता लगाने में पुलिस को 13 दिन बाद भी विफलता ही हाथ लगी है। एक वार्ड की किशोरी 11 अगस्त को सुबह अपने घर से किसी काम से बाजार के लिए निकली थी। जब शाम तक घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने इसकी सूचना माहुल पुलिस चौकी पर दी। आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद यह पता लगा कि उसकी पुत्री को एक व्यक्ति अपहृत करके ले गया है। उसके बाद किशोरी की मां ने 16 अगस्त को अहरौला थाने पहुंचकर पुत्री के गायब होने और इसके जिम्मेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया। गायब किशोरी के स्वजन का कहना है कि पहले तो पुलिस हीलाहवाली करती रही और काफी मशक्कत के बाद मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी सहित किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं