सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: धूमधाम से मनी श्री श्री 1008 संत शिरोमणि गणीनाथ बाबा की जयंती

 वैश्य समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहींः मनीष गुप्ता

आजमगढ़। नेहरू हाल में रविवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य कान्दू सभा ने धूमधाम से श्री श्री 1008 संत शिरोमणि गणीनाथ बाबा की जयंती मनाई।  कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह संत शिरोमणि गणीनाथ बाबा का विधि-विधान से पूजन कर किया गया। इसके बाद अतिथियों को सम्मानित किया गया।  

 मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व्यापारी बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता व विशिष्ट अतिथि पीसीएफ के उप सभापति रमाशंकर जायसवाल ने कार्यक्रम की शुरूआत की। मनीष गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के निरंतर संघर्षाे का परिणाम है कि आज पूरा हाल वैश्य समाज के लोगों के भरा पड़ है। यह जागरूकता पूरे समाज को दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का उत्पीड़न कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा। विशिष्ट अतिथि रमाशंकर जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज अगर पूरी शक्ति से अगड़ाई ले तो कुछ भी कर सकता है। लोकतंत्र में बिना सघर्ष के कुछ नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब महाराणा प्रताप मुगल सेना के खिलाफ संघर्ष कर रहे तो भामाशाह ने धन देकर उनको विजय दिखाई थी। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है अगर हम संगठित हो तो हमारा कोई उत्पीड़न नहीं कर सकता है। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रतन गुप्ता को बधाई दी। सीताराम कांदू, अभिषेक जायसवाल दीनू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, आनन्द गुप्ता, अंजनी गुप्ता, संजय वर्मा, जय प्रकाश जायसवाल, जगदीश गुप्ता आदि वक्ताओं ने वैश्य को जागरूक किया। इस अवसर पर आनंद गुप्ता, संजीव गुप्ता, दीप चन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्त, ओमप्रकाश गुप्ता, विनय गुप्ता, मनोज जायसवाल, ऋतिक जायसवाल, जयराम गुप्ता, नवनीत गुप्ता, हेमराज, प्रताप मध्देशिया, सनी गुप्ता, योगेश गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर साव व संचालन मनोज गुप्ता ने किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं