सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarah: डीएवी पीजी कालेज में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित

आजमगढ़ डीएवी पीजी कालेज में प्रवेश परीक्षा के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है।आवेदन करने की ति‌थि बढ़ाकर अब 15 अगस्त तक कर दी गई है। प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अंतिम रूप से बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र महाविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे। प्राचार्य ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा 17 अगस्त को प्रथम पाली में सुबह 9.30 से 11 बजे तक होगी। बीएससी प्रथम वर्ष बायो ग्रुप और मैथ ग्रुप की परीक्षा 17 अगस्त को ही द्वितीय पाली में मध्याह्न 12 से 1.30 तक होगी। जबकि उसी दिन तृतीय पाली में अपराह्न 2.30 से चार तक बीकाम प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की योग्यता गुणांक सूची के आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप काउंसलिंग से विषयों का आवंटन करते हुए प्रवेश लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं