सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgar: समाजसेवी के प्रयास से सहीं हुुआ फाल्ट, लोगों ने ली राहत की सांस

बिजली विभाग के रवैये से लोग परेशान

आजमगढ़। जिले में बिजली विभाग के कार्यशैली से सभी परेशान हैं। यदि रात में फाल्ट हो जाए तो लोगों को अगले दिन दोपहर बाद ही बिजली के दर्शन होंगे, फाल्ट चाहे छोटा हो या बड़ा। बीती रात राहुल चिल्ड्रेन स्कूल के सामने बंधे पर लगा ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जल गया। रात भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह भी काफी प्रयास किया। लेकिन कोई नहीं आया। रैदोपुर निवासी एक व्यक्ति ने समाजसेवी और आप के नेता गोविंद दूबे को इसकी जानकारी दी। गोविंद के प्रयास से किसी तरह फाल्ट सही हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।

 गोविंद दूबे ने बताया कि रैदोपुर में लगा उक्त ट्रांसफार्मर में रात को कुछ खराबी आ जाने से बिजली कट गई। लोगों ने विभाग में कई बार फोन मिलाया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया तो लोग रात भीषण गर्मी से बेहाल रहे। सुबह एक मित्र ने फोन कर बताया। इसके बाद मैं सुबह बिजली विभाग के अधिकारियों व जेई से मौके पर पहुंचकर बातचीत किया। जिससे ट्रांसफार्मर बनने का कार्य मौके पर शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के इस मनमाने रवैये से जनता त्रस्त है। ये किसी की नहीं सुनते, लोग डरते हैं ज्यादा कुछ बोले तो बिल के चक्कर में फंसा देंगे। गोविदं दूबे ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरे का दर्द समझने का प्रयास करिए, जनता अपने पर आ जाएगी तो आपको भी अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ेगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं