सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ayodhya: मसाज सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पांच युवतियों और चार युवक गिरफ्तार

मुस्लिम युवक हिंदू बन चला रहा था सेंटर

अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के देवकाली बाईपास के पास शंकरगढ़ मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधे का प‌ुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की छापेमारी में पार्लर से पांच युवतियां और चार युवक गिरफ्तार किया गए है। कोतवाली पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज इस बात की जानकारी मिली। शंकरगढ़ कोल्ड स्टोरेज के सामने बेसमेंट में कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में लाइफ लाइन स्पा एंड सैलून की आड़ में अनैतिक कार्य जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। एसपी सिटी विजयपाल सिंह के निर्देश और सीओ अयोध्या राजेश कुमार तिवारी की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार में शामिल अयोध्या और सुल्तानपुर के 5 युवकों को पकड़ा लिया। इसके साथ 4 युवतियों को भी इसी आरोप में पकड़ी गई है। कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया, "स्पा सेंटर की छोपमारी में इस धंधे से जुड़े कई ऐसी वस्तुएं मिली हैं जो देह व्यापार की पुष्टि करतीं हैं। उन्होंने बताया कि यह सेंटर एक साल से चल रहा था। इसके मालिक व मैनेजर से पूछाताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। मैनेजर छोपमारी के दौरान फरार था।

अजहरुद्दीन समीर मिश्रा बनकर चला रहा था स्पा सेंटर

स्पा सेंटर का प्रबंधक अपना असली नाम अजहरुद्दीन छिपाकर समीर मिश्रा बनकर अयोध्या मे सेटर चला रहा था। इस जानकारी को सामने आने के बाद विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। स्पा सेंटर का प्रबंधक अपना असली नाम अजहरुद्दीन छिपाकर समीर मिश्रा बनकर अयोध्या मे सेटर चला रहा था। इस जानकारी को सामने आने के बाद विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं