सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Ambedkarnagar: धर्म बदल की शादी, मां की तहरीर पर लवजेहाद का केस दर्ज

नाबालिग लड़की से फर्जी निकाह करने का आरोप

अंबेडकरनगर। जिले में बेवाना थाने में लवजेहाद के मामले में लड़की से धर्म बदलकर शादी करने का मुकदमा एक मां ने दर्ज कराया है। आरोपी लड़का बेवाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा का रहने वाला है और एक विशेष वर्ग का है। जबकि लड़की गुजरात प्रांत की बहुसंख्यक समाज की रहने वाली है। मामले में आरोप है कि जब लड़की की निकाह की बात कही जा रही है, वह उस समय नाबालिग थी। 

पीड़िता की मां ने बताया कि रसूलपुर दियरा निवासी खान मोहम्मद फैसल बीते तीन जून को उसकी बेटी को भगा कर यहां लेकर चला आया, उसके बाद एक फर्जी निकाह नामा बनवा लिया और बेटी से शादी का दावा किया। बताया जाता है कि ये शादी मुस्लिम रीति रिवाज से हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश में विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 लागू है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को कम से कम 60 दिन पूर्व जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष घोषणा करनी होती है, जो इस मामले में नही किया गया है। आरोप है कि आरोपी द्वारा तथ्य को छुपा कर हाईकोर्ट में एक वाद भी दायर किया गया है, जिसमें उसने दो साल से रहने की बात कही है, जबकि लड़की के घरवालों का आरोप है कि जिस समय शादी करने की बात लड़के द्वारा कही जा रही है, वह उस समय नाबालिग थी। वहीं मामले में एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले सात जुलाई को बेवाना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही लड़की का 164 का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं